फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona hotspot

बिश्नाह में पुलिसकर्मी निकला पॉजिटिव

विज्ञापन
corona hotspot
संक्रमित के परिबार के सदस्यों को ले जाती अरनिया स्वास्थय विभाग की टीम।
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव बहादुर खा का रहने वाला एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी ड्यूटी कश्मीर में थी। वह यहां 21 जुलाई को पहुंचा है, जिसके बाद उसका कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस थाना मीरां साहिब होने के कारण प्रशासन ने उसके घर को सील कर दिया और उसके परिवार को क्वारंटीन कर दिया। संवाद
विज्ञापन

-----------
बिना मास्क घूमने वाले 70 लोगों को किए चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में छूट की शर्तों को लागू करने के लिए जहां लोगों को अनिवार्य रूप से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। वहीं आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ उपायुक्त रोहित खजूरिया की तरफ से जारी आदेश के अनुसार बिना मास्क घूमने वालों का चालान किए जाए। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को 70 व्यक्तियों के चालान किए। इस दौरान प्रत्येक से 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

सांबा पुलिस ने क्षेत्र में गश्त पर रहते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 70 उल्लंघन करने वालों को मास्क न पहनने के लिए बुक किया और प्रत्येक से 500 रुपये का शुल्क लिया। आम जनता के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बढ़ते सकारात्मक मामलों के मद्देनजर सांबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार, जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। लोगों को आगे भी सामाजिक दूरी और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। हमने मिलकर कोविड-19 को हराना है और चेन को तोड़ना है इस के लिए प्रशासन को अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पॉजिटिव आने पर जम्मू कोविड अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा /मीरां साहिब। कस्बे की 21 वर्षीय युवती के पॉजिटिव आने पर जम्मू कोविड अस्पताल भेजा गया। गत दिनों इस युवती का एक रिश्तेदार भी पॉजिटिव आया था। उसे पहले ही जम्मू कोविड अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन की ओर से इसी परिवार के चार और लोगों को सोमवार को टेस्ट कराए जाने के लिए जम्मू के गांधीनगर अस्पताल में भेजा गया। वहीं सेना का एक जवान सीमावर्ती गांव फतेहपुर ब्राह्मण में छुट्टी पर आया। उसे टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मीरां साहिब नियाबत में नियुक्त एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी का टेस्ट पॉजिटिव आया। नायब तहसीलदार फारूक मिर्जा ने बताया कि चार लोगों के टेस्ट कराए थे, जिसमें से एक का टेस्ट पॉजिटिव आया, जिसे पहले ही घर में क्वारंटीन किया गया था।
------
बिना मास्क के देखे जाने पर तहसीलदार ने चालान काटे
आरएस पुरा। तहसीलदार गनदीप कुमार ने सोमवार को कस्बे के बाजार में ऐसे लोगों के चालान काटे जो बिना मास्क नजर आए। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते लोगों को मास्क लगाना चाहिए। ताकि इससे बचा जा सके। तहसीलदार ने कहा कि दुकानदार भी अपनी दुकानों पर मास्क लगाकर ही बैठें। सोमवार को कई दुकानदारों के बिना मास्क लगाए होने पर मौके पर ही चालान काटकर जुर्माना किया गया। संवाद
------------------
कोरोना संक्रमित के परिवार के छह सदस्यों को जांच के लिए भेजा
अरनिया। क्षेत्र के गांव मरोल का एक युवक कुछ दिन पहले पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को उसके परिवार के छह सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम जम्मू के गांधीनगर अस्पताल ले गई। यहां जांच के बाद सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। उल्लेखनीय हैै कि बाड़ी ब्राह्मणा स्थित एक पेपर फैक्टरी में काम करने वाले इस युवक की बीते शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जिसे उपचार के लिए कोविड-19 अस्पताल जम्मू में दाखिल कराया गया। संवाद

----------------------
अखनूर में दो नए कोरोना पॉजिटिव
अखनूर। क्षेत्र में सोमवार को कोरोना के दो नए पॉजिटिव के मामले प्रकाश में आए हैं। दोनों को प्रशासन ने जम्मू अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बे के विख्यात निजी क्लीनिक के संचालक के रिश्तेदार का दो दिन पहले टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद क्लीनिक का एक कर्मचारी का टेस्ट पाजिटिव आया। जबकि अन्य पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रशासन ने क्लीनिक सील कर दिया है। क्लीनिक के साथ जेएंडके बैंक की मुख्य ब्रांच को भी आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। दूसरा मामला अखनूर में बिहार से मजदूर क्वारंटीन किए हुए था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों को प्रशासन ने जम्मू अस्पताल रेफर कर दिया है। सनद रहे कि दो दिन पहले अखनूर क्षेत्र में कोरोना वायरस के पांच पॉजिटिव मामले आए थे। सभी के रिश्तेदारों को क्वारंटीन किया गया। सभी की रिपोर्ट आना बाकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed