फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

ज्यौड़ियां कस्बे और बाजार को सैनिटाइज करने की मांग

विज्ञापन
corona
ज्यौड़ियां। कस्बे के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर कस्बे को सैनिटाइज करने की मांग की है। बता दें की पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के प्रधान अमृत भूषण बाबा ने रविवार को कस्बे के मुख्य लोगों से बात कर तहसीलदार विशाल शर्मा से बात की कि ज्यौडियां कस्बे को सैनिटाइज किया जाए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने क्षेत्र के लोगों से भी मदद की गुहार लगाई, जिसमें उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि क्षेत्र के जो लोग टेस्ट के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनके परिजन बाजार में बेखौफ खरीदारी करने के लिए आ जा रहे हैं। हमारी क्षेत्र के लोगों से अपील है कि इन लोगों को घरों में ही रहने के लिए जागरूक करने में हमारा सहयोग करें। इनको जागरूक करें कि आपकी वजह से क्षेत्र के हालात बिगड़ सकते हैं। आप लोग घरों में रहें। तहसीलदार ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मास्क पहनें और घरों में रहें। लोगों की मांग पर म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से सोमवार को कस्बे और बाजार को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed