{"_id":"603558368ebc3ee947540dc7","slug":"corona-a-special-look-at-the-tourists-coming-to-the-state-jammu-city-news-jmu229881740","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : प्रदेश में आ रहे पर्यटकों पर खास नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : प्रदेश में आ रहे पर्यटकों पर खास नजर
विज्ञापन
जीएमसी अस्पताल के बाहर कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेता चिकित्साकर्मी। अमर उजाला
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे यात्रियों के बढ़ रहे कोरोना संक्रमण मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेेश प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन बाहर से आने वाले पर्यटकों की सेहत पर खास नजर रख रहा है। कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग, टंगमर्ग सहित टीआरसी आदि केंद्रों पर कोविड टेस्टिंग क्षमता बढ़ा दी गई है।
गर्मियों की दस्तक के साथ कश्मीर में दो साल बाद बड़ी संख्या देश विदेशों से पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। जम्मू संभाग के भी सभी दस जिलों में रैपिड के साथ आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांस्क्रिप्शन पालीमर्स चेन रिएक्शन) टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में प्रतिदिन आ रहे संक्रमित मामलों में यात्री संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डॉ. समीर मट्टू का कहना है कि गुलमर्ग में आगामी 7 से 11 मार्च को खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू हो रहे हैं। इसमें हजारों खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ सामान्य पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, जिसे देखते हुए गुलमर्ग में रैपिड टेस्टिंग को बढ़ाया गया है। इसी तरह कश्मीर के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी जरूरत के मुताबिक कोविड टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। हालांकि हालात अभी नियंत्रण में हैं।
जम्मू संभाग के 10 जिलों में भी बढ़ाई टेस्टिंग
वहीं, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा की ओर से जारी सर्कुलर में संभाग के सभी दस जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को विशेष तौर पर यात्रियों, लक्षण वाले व्यक्ति और हाई रिस्क ग्रुप के लोगों के आरटीसीआर कोविड टेस्ट क्षमता को बढ़ाने को कहा है। यह आदेश गांधीनगर अस्पताल, एसडीएच जगती, सरवाल अस्पताल, आरजीएच व एलआरपीयू गंग्याल अस्पताल पर भी प्रभावी होगा। कोविड टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के मामले को अति गंभीरता से लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में 24 घंटे में 94 संक्रमित, 47 यात्री
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में मंगलवार को 94 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर से 47 यात्री शामिल हैं। चिंता यही कि पिछले कुछ दिनों से कोविड मुक्त चल रहे कई जिलों में नए संक्रमित मामले सामने आने लगे हैं। कश्मीर में पिछले चौबीस घंटे में कोविड संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 62 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। पिछले कई दिनों से कोविड मुक्त चल रहे जिला कठुआ में दो नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसी तरह डोडा में भी एक संक्रमित मामला मिला है। किश्तवाड़ में दो सक्रिय मामले हैं। ये तीनों जिले कोविड मुक्त थे। हालांकि रामबन और रियासी में कोई नया मामला नहीं मिला है। प्रदेश में वर्तमान सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है और यह आंकड़ा 766 तक पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 1955 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1230 मौतें हुई हैं।