फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Continue to try to restore peace in the valley

गृहमंत्री राजनाथ के समक्ष उपद्रवियों का खौफ खत्म करने की चुनौती

Thu, 25 Aug 2016 01:46 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 25 Aug 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
Continue to try to restore peace in the valley
राजनाथ सिंह - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर में शांति मिशन पर आए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष उपद्रवियों का खौफ खत्म करने की चुनौती सबसे बड़ी है। बीएसएफ की तैनाती से उपद्रवियों को सख्त संदेश देने की कोशिश जरूर हुई है, लेकिन, श्रीनगर से लेकर घाटी के गांवों तक उपद्रवियों के खौफ का असर अब भी कायम है।
विज्ञापन


आम लोग भय से प्रदर्शनों में शामिल होते हैं और पैसों का लालच बच्चों को पत्थरबाज बनाता है। आतंकी संगठन निचले स्तर के सरकारी मुलाजिमों पर इस्तीफे के लिए जवाब बनाने लगे हैं। मुख्यधारा के सियासी दलों के कुछ नेताओं में भी उपद्रवियों का खौफ है। हमले की आशंका के मद्देनजर घाटी में कुछ मंत्री अपने सरकारी आवासों में रात नहीं गुजारते हैं। 
विज्ञापन


अलगाववादियों से बातचीत की राह में कई बाधाएं हैं। केंद्र सरकार संविधान के दायरे में ही वार्ता करेगी। अलगाववादियों को लगता है कि इस शर्त पर बातचीत से उनकी दुकानदारी बंद हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादियों ने महिलाओं को मोर्चा संभालने को कहा

Continue to try to restore peace in the valley
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
अलगाववादियों को शांति के लिए वार्ता की मेज तक लाने की कोशिशें फिलहाल सफल नहीं होती दिख रहीं। हालांकि, अलगाववादियों का जनाधार सिमटा है। लेकिन, उनके बंद से अक्सर स्थिति बिगड़ जाती है और उपद्रवियों को उत्पात को मौका मिलता है।

राजनाथ के आते ही अलगाववादियों ने बंद और हड़ताल की अवधि 25 अगस्त से बढ़ाकर एक सितम्बर कर दी है। उपद्रवी पत्थरबाजी और सुरक्षा बलों के कैंपों पर हमले में बच्चों को आगे करते रहे हैं और अब महिलाओं से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान कर रहे है। महिलाओं को बंद में हथियार बनाकर सरकारी मुलाजिमों को आफिस जाने से रोकने के रणनीति बनी है।

जानकारों का मामना है कि जब राजनाथ की सकारात्मक मुलाकात धार्मिक नेताओं और कश्मीरी समाज में प्रभाव रखने वाले नेताओं से होती है तभी मसले का कोई सही हल निकल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed