{"_id":"573c7e0f4f1c1bd51aac6ff6","slug":"continue-to-look-for-militants-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुपवाड़ा में आतंकियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कुपवाड़ा में आतंकियों की तलाश जारी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 18 May 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिला कुपवाड़ा में मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के साथी की तलाश के लिए बुधवार को भी सर्च आपरेशन जारी रहा।
सुरक्षा बलों को आशंका है कि इलाके में अभी और कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं। ज्ञात हो कि यहां मंगलवार को मुठभेड़ में लश्कर का विदेशी आतंकी मार गिराया गया था।
सैन्य सूत्रों के अनुसार जिले के जूंरेशी जंगल क्षेत्र से सटी एलओसी वाले इलाके में तैनात सेना की 41 राष्ट्रीय रायफल और 16 गढ़वाल के जवानों ने सोमवार देर रात करीब 11:40 पर इलाके में संदिग्ध हरकत देखी थी।
इसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी की। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान भीषण मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक विदेशी मूल के आतंकी को मार गिराया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार शुरूआती सूचना थी कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा बलों ने बुधवार को भी जूंरेशी के जंगलों में तलाशी अभियान जारी रखा। देर शाम तक इलाके में संयुक्त अभियान जारी था।