फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Consumers in rural areas of Jammu are not getting domestic gas cylinders on time even after booking.

J&K: गैस एजेंसियों के बाहर लग रहीं कतारें, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, 30% ग्राहक लौट रहे खाली हाथ

Sun, 22 Mar 2026 11:36 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 22 Mar 2026 11:36 AM IST
सार

मढ़ और मिश्रीवाला के ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग के बावजूद लगभग 30% ग्राहक गैस सिलिंडर समय पर नहीं पा रहे और खाली हाथ लौट रहे हैं। एजेंसियों के कर्मचारियों की देर से पहुंच और सरकारी बुकिंग नियमों के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
 

विज्ञापन
Consumers in rural areas of Jammu are not getting domestic gas cylinders on time even after booking.
गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुकिंग के लिए खड़े लोग। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मढ़ और मिश्रीवाला के ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू गैस सिलिंडर की नहीं मिल रहा। एजेंसियों पर पहुंचने वाले लगभग 30 प्रतिशत ग्राहकों को बिना सिलिंडर खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गैस एजेंसी पर कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे और ग्राहकों की सुबह से ही लाइन लग जाती है। इसे लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ताओं के अनुसार सुबह सात बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े हो जाते हैं ताकि जल्दी सिलिंडर लेकर अपने काम पर जा सकें। यह देखने के बावजूद एजेंसी के कर्मचारी और सिलिंडर की गाड़ी सुबह 10 बजे तक नहीं पहुंचती जिसका इंतजार करना मजबूरी है।
विज्ञापन


डीलरों का कहना है कि गैस गोदामों में स्टॉक भरपूर है और गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन सरकार की ओर से तय की गई बुकिंग नियमावली ही मुख्य समस्या बनी हुई है। गृहिणियों के किचन में सिलिंडर खाली पड़े हैं। बच्चे-बूढ़े परेशान हैं। कई लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि सभी क्षेत्रों चाहे शहर हो या गांव में एक समान नियम लागू किया जाए। डीलरों का कहना है कि स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद नियमों की वजह से ग्रामीण उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सिलिंडर आपूर्ति में भेदभाव का लगाया आरोप
ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर भेदभाव के आरोप लगने लगे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरों के मुकाबले उन्हें सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीण कुलवीर सिंह, नरेश चौधरी और प्रदीप ठाकुर ने बताया कि शहरी गैस एजेंसियों में 25 दिनों के भीतर सिलिंडर दिया जा रहा है। ग्रामीण वितरक एजेंसियों से जुड़े उपभोक्ताओं को 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस की कमी के नाम पर पहले शहरों में सप्लाई भेजी जाती है और गांवों को बाद में प्राथमिकता दी जाती है। इस कारण कई परिवारों को खाना पकाने के लिए अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed