बिश्नाह। पल्ली गांव में बुधवार को नाले के काम का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ सरपंच रणधीर शर्मा उर्फ राजू ने किया। सरपंच ने बताया कि नाले के निर्माण पर पांच लाख के करीब खर्चा आएगा। सरपंच के साथ पंच अनिल कुमार, राशपाल, विजय कुमार, अमरनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
पार्षद ने ड्रेन, स्लैब का काम शुरू कराया
अखनूर। कस्बे के वार्ड-6 के पार्षद राकेश मल्होत्रा ने स्थानीय लोगों की मांग पर नालों के रूप में विकास कार्यों की शुरुआत की। राजा बाजार में टोकिया क्लॉथ हाउस से राधा कृष्ण मंदिर तक सेंट्रल ड्रेन के साथ स्लैब व झंझरी का काम शुरू हो गया है। कार्य की अनुमानित लागत 40 लाख है। विभिन्न वार्डों में कुल कार्य की लागत 1.47 करोड़ है। इनमें से कुछ पूर्ण हैं और कुछ प्रगति पर हैं। पार्षद ने बताया कि मुख्य नाली निर्माण पर लोगों की समस्या समाधान होगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एमसी दीपेश सिंह, पार्षद दीपक मन्नी, शिल्पा महाजन, नवरतन, अशोक गुप्ता, अधिवक्ता पंकज गुप्ता, अनिल शर्मा, रमेश टोकिया, साहिल गुप्ता, विक्की लंगर आदि उपस्थित थे। संवाद