फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

ग्रामीणों ने खड्ड पर बनाया पुल

विज्ञापन
construction work
ग्रामीणों ने खड्ड पर खुद बनाया पुल
ज्यौड़ियां। पंचायत मट्टू के गांव परांगलां के नजदीक तरोटी खड्ड पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने अस्थायी पुल बनाया। इस पुल का लाभ खौड़ उपजिले की पांच पंचायत के लोगों को मिलेगा। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने यह पुल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य पर बनाया है।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित गांव मट्टू निवासी व भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया सचिव अंकुश चौधरी ने बताया कि इस पुल का लाभ पांच पंचायत के लोगों को मिलेगा, जिसमें पंचायत हमीरपुर सिदड, पगांली, सैंथ, पंचायत मट्टू और धौंचक-बकोर शामिल है। अंकुश चौधरी ने बताया कि इस पुल को गांव मट्टू और परांगला के 20 के करीब युवाओं की मेहनत से बनाया गया है, जिसमें बिशन सिंह उर्फ बिटु, राकेश पप्पी, विक्की मास्टर, हैप्पी मट्टू , सिंधु चंडेयाला सहित अन्य कई युवा शामिल रहे। यह पुल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में बनाया गया है।
विज्ञापन

बिशन चौधरी ने बताया कि पंचायत मट्टू, पगांली, हमीरपुर सिदड, सैंथ आदि के लोगों को ज्यौड़ियां जाने के लिए और धौंचक-बकोर पंचायत के लोगों के लिए हेडक्वार्टर खौड़ जाने के लिए यह शार्टकट रास्ता है। इस खड्ड में 12 माह पानी बहता रहता है। युवाओं की सूझबूझ से खड्ड पर आज पुल बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
लोग इस पुल को बनाने के लिए कई बार सरकार से कर चुके हैं मांग
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत मट्टू, धौंचक, बकोर, पगांली, हमीरपुर सिदड, सैंथ के लोग इस तरोटी खड्ड पर पुल बनाने के लिए सरकार से कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed