फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress stands firmly with Kashmiri Pandits: Bhalla

कश्मीरी पंडितों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है : भल्ला

विज्ञापन
Congress stands firmly with Kashmiri Pandits: Bhalla
विस्थापित कश्मीरियों ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला से मुलाकात कर विभिन्न सम
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने शुक्रवार को विस्थापित कश्मीरी पंडितों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। उनकी न्यायसंगत और वास्तविक मांगों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने विस्थापित प्रवासियों के राहत राशन लाभों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के प्रावधानों में विलय करने के सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध किया। इसे अनुचित बताते हुए चेतावनी दी कि ऐसा निर्णय विस्थापित प्रवासी समुदाय की विशिष्ट पहचान और स्थिति को कमजोर और धूमिल कर सकता है। मुलाकात करने वाले प्रवासी प्रतिनिधि मंडल में हीरा लाल पंडिता, चुन्नी लाल रैना, राज कुमार धर, आरएल भट, अनिल, नाना जी विट्टल, शुभम, वीरेंद्र गंजू आदि शामिल रहे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला के साथ पूर्व मंत्री योगेश साहनी, वेद महाजन, इकबाल डार, गुरदर्शन सिंह, वीरेंद्र मनहास, जतिन वशिष्ठ, सोहित शर्मा, राकेश शर्मा, माइकल वजीर, राजकुमार सोढ़ी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। सभी ने विस्थापित समुदाय को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed