{"_id":"6043ec578ebc3e590b344512","slug":"congress-protest-jammu-news-jammu-city-news-jmu230724381","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन जा रहे कांग्रेसियों को रोका कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन जा रहे कांग्रेसियों को रोका कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को भी राजभवन का घेराव करने के लिए चौथे तवी पुल से रोष रैली निकालते कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्र्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बंद रखा, जिन्हें दो घंटे बाद छोड़ा गया।
पूर्व मंत्री रमण भल्ला और योगेश साहनी की अगुवाई में बेलीचराना और गुढ़ा बख्शीनगर से होते हुए कांग्रेसियों ने रोष रैली निकाली और तवी के चौथे पुल पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राजभवन का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने बेलीचराना में रोक लिया। पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला, योगेश साहनी, मनमोहन सिंह, बलवान सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्र्ताओं को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया। भल्ला ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं और आम आदमी के लिए सिलिंडर खरीदना चुनौती भरा हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से हर वस्तु महंगी हो गई है। मोदी सरकार जन विरोधी नीतियों पर काम कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध करने पर विपक्ष की आवाज को भी दबाने का काम मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस कर रही है। योगेश साहनी, मनमोहन सिंह और बलवान सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोगों को जगाने का फर्ज निभा रही है। इस मौके पर विजय शर्मा, राजेश शर्मा, रमण मट्टू, अमृत बाली, पवन भगत, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।