फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress li bharat jodo yatra

Jammu News: सांबा में एक रात बिताएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

विज्ञापन
congress li bharat jodo yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कांग्रेस की भारत जोड़ाे यात्रा 22 जनवरी सुबह 9 बजे घगवाल पहुंचेगी। यात्रा सांबा कस्बे में साढ़े 12 बजे पहुंचेगी, वहां से चीची माता मंदिर तक यात्रा पैदल चलेगी। वहां से आगे बढे़गी और क्षेत्र में बनाए जा रहे पंडाल में रात्रि विश्राम होगा।
रात्रि विश्राम के लिए दो पंडाल बनाए जा रहे हैं। पंडाल बनाने का काम जोरों से चल रहा है। एक में राहुल गांधी व उनके साथ चलने वाले लोग रहेंगे, जो कन्याकुमारी से उनके साथ चल रहे हैं। वहीं दूसरे पंडाल में विभिन्न राज्यों से उनके साथ चलने वाले लोग होंगे पंडाल के चारों ओर सुरक्षा को लेकर टीन की दीवारें बनाई जा रही हैं। एसएसपी बेनाम तोश की देखरेख में पुलिस अधिकारियों ने पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था को भी जांचा। पंडाल के चारों ओर जिला पुलिस की ओर से कांटेदार तार लगाई जा रही है। घगवाल से लेकर बाडी ब्राह्मणा तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से कडे़ प्रबंध किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के खाने की जिम्मेदारी उन्हीं की टीम की है। इसमें बिजली का प्रबंध व वाईफाई का भी उनका अपना ही सिस्टम रहेगा।
विज्ञापन

बताया गया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 60 कंटेनर हैं। जिला पुलिस की ओर से एक सूची भी बनाई गई है, जो लोग राहुल गांधी से भेंट करेंगे। इनमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बिरादरियों के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भरत जोड़ो यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा है। एंबुलेंस की पूरी तैयारी रखी गई है। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के अनुसार जब तक यात्रा सांबा जिले में रहेगी। पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला पुलिस ने रात्रि विश्राम स्थल के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। पुलिस ने टेंट लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed