{"_id":"5f63bef38ebc3ed63a770c54","slug":"congress-jammu-news-jmu218912675","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगाया पकोड़ा स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगाया पकोड़ा स्टॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। युवा कांग्रेस नेता अंकुश रैना की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृज नगर मीरां साहिब में पकोड़ा स्टाल लगाया। युवा कांग्रेस के नेताओं के साथ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं ने संयुक्त रूप से देश में बेरोजगारी की दर में हो रही वृद्धि को पकोड़े बेच कर दर्शाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में घोषित किया। युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान बेरोजगारी की दर चरम पर पहुंच गई है, जिसके कारण पढ़े लिखे युवाओं को अपनी आजीविका कमाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पीएम मोदी ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा सच्चाई में नहीं बदला। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने स्टॉल लगाकर राहगीरों को 10 रुपये प्रति प्लेट पकौडे़ बेचे। अंकुश रैना ने कहा कि रोजगार के नाम पर मोदी द्वारा पकौड़े बेचने की धारणा भी विफल है। स्वयं सहायता समूह की छंटनी करने के लिए युवा नीति विरोधी है।
नकुल शर्मा, नीरज चौधरी ने मोदी से आग्रह किया कि वे पुनर्विचार करें और अपनी नीतियों में बदलाव करें और यूटी के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राज्य सचिव अर्जुन शर्मा, अंकुश रैना, नकुल शर्मा, युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नीरज चौधरी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नकुल शर्मा, नीरज चौधरी ने मोदी से आग्रह किया कि वे पुनर्विचार करें और अपनी नीतियों में बदलाव करें और यूटी के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राज्य सचिव अर्जुन शर्मा, अंकुश रैना, नकुल शर्मा, युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नीरज चौधरी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन