फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress jammu kashmir president Vikar Rasool said INDIA bloc poised to win form Govt at Centre

लोकसभा चुनाव: जम्म-कश्मीर और लद्दाख में विजयी होगा इंडिया गठबंधन, केंद्र में बनेगी सरकार- विकार रसूल

Fri, 31 May 2024 05:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 31 May 2024 05:55 PM IST
सार

विकार रसूल वानी ने कांग्रेस पार्टी में कई नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की छह सीटों पर विजयी होगा।

विज्ञापन
congress jammu kashmir president Vikar Rasool said INDIA bloc poised to win form Govt at Centre
विकार रसूल वानी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं और जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है। विकार रसूल ने दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठंबधन केंद्र में अगली सरकार बनाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में एक जॉइनिंग प्रोग्राम के दौरान ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी में कई नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की छह सीटों पर विजयी होगा। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं और चार जून को नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा।'
विज्ञापन


रसूल ने कहा कि संसद की सुरक्षा में जिस तरह से बदलाव किया गया है और सैन्य प्रमुख को सेवा विस्तार दिया गया है, उससे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की ओर से कोई गलत कदम उठाया जा सकता है। हालांकि, उनका मानना है कि अगर वे इस तरह की हरकत करते हैं, तो पूरा देश इसके खिलाफ खड़ा होगा, क्योंकि लोग चाहते हैं कि लोकतंत्र और डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को बरकरार रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की आलोचना करते हुए वानी ने कहा कि भाजपा पहले से ही पिछड़ रही है और वे 150 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा, "जब उन्होंने 400 प्लस का नारा लगाया, तो लोगों को पता था कि वे देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं।" वानी ने दावा किया कि पांच जून को नई दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही जम्मू-कश्मीर से जुड़े सभी मुद्दे हल किए जाएंगे। 


उन्होंने कहा, 'नई सरकार बिजली, रोजगार और अन्य स्थानीय चिंताओं जैसे मुद्दों से निपटेगी। यह सरकार लोगों के प्रति सहानुभूति रखेगी, निर्दोष व्यक्तियों को रिहा करेगी, रोजगार प्रदान करेगी और बिजली बिल कम करेगी। यह कठिनाइयों को कम करेगी और शांति लाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed