फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress gears up to corner BJP on local issues in assembly elections jammu kashmir

JK Election : कांग्रेस ने कसी कमर, विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्थानीय मुद्दों पर घेरने की तैयारी

Fri, 05 Jul 2024 02:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 02:35 PM IST
सार

विकार रसूल ने कहा कि भाजपा संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सामना नहीं कर पा रही है। अब भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं। वे लोकतंत्र में बहस और संवाद में विश्वास नहीं करते और सस्ती लोकप्रियता के हथकंडे अपनाते हैं। 

विज्ञापन
Congress gears up to corner BJP on local issues in assembly elections jammu kashmir
कांग्रेस की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार को पार्टी कार्यालय में मंथन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की हाल में संपन्न हुए संसदीय चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया जानी। कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज करने और भाजपा को जनविरोधी, युवा विरोधी, छात्र विरोधी और किसान विरोधी मुद्दों पर घेरने के लिए कहा। ब्लॉक व वार्ड अध्यक्षों से पार्टी की गतिविधियों के बारे में इनपुट मांगे गए हैं।

विज्ञापन


विकार रसूल ने कहा कि भाजपा संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सामना नहीं कर पा रही है। अब भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं। वे लोकतंत्र में बहस और संवाद में विश्वास नहीं करते और सस्ती लोकप्रियता के हथकंडे अपनाते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा का मुकाबला करने के लिए तैयार है। आगामी चुनाव में भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को परास्त किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर वोट बैंक की राजनीति करने और लोगों की भावनाओं के साथ खेलने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। यह भी कहा कि आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता संपत्ति कर, टोल प्लाजा, स्मार्ट मीटर और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आम लोगों के बीच जाएं।

कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नौकरियों का विज्ञापन जारी करती है और शुल्क लेकर आवेदन पत्र बेचती है। इसके बाद विभिन्न कारणों से इन नौकरियों को रद्द कर दिया जाता है। 

इस प्रक्रिया में कई युवाओं की नौकरी के लिए तय उम्र सीमा निकल जाती है। ऐसे युवा भविष्य को लेकर निराश हैं। खासकर युवा निश्चित रूप से भाजपा के स्थानीय नेताओं से पूछेंगे कि उन्होंने उनके लिए क्या किया है। 

जम्मू के जनादेश की अनदेखी करने के लिए भाजपा नेतृत्व की निंदा करते हुए भल्ला ने कहा कि जो सत्ता के लिए मूकदर्शक बने रहे, उन्हें अब सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। भाजपा नेताओं के रवैये से लोग आहत हैं लेकिन दुर्भाग्य से धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। ऐसी विभाजनकारी राजनीति राज्य और देश के लिए खतरनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed