{"_id":"5f3b77e48ebc3e3d08486f3c","slug":"congress-attack-on-government-ga-mir-said-bjp-working-to-increase-unemployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर कांग्रेस का हमला, मीर बोले- बेरोजगारी को बढ़ाने का काम कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर कांग्रेस का हमला, मीर बोले- बेरोजगारी को बढ़ाने का काम कर रही भाजपा
Tue, 18 Aug 2020 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने सेल्फ हेल्प ग्रुप को खत्म करने को सरकार की युवा और कर्मचारी विरोधी नीति करार दिया है। मीर ने कहा कि सरकार बेरोजगारी को बढ़ाने और युवाओं के भविष्य के खिलाफ काम कर रही है। बेरोजगार शिक्षित युवाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कांग्रेस इस फैसले का विरोध करते हुए बेरोजगार इंजीनियरों को पूरा समर्थन करती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः बुरहान वानी की तरह था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर का नेटवर्क, मौत से पहले शरीर पर बांधी थी आईईडी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम लोगों की आवाज के खिलाफ काम किया है। पीडीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने 2004 में बेरोजगार इंजीनियरों को राहत देते हुए सेल्फ हेल्फ ग्रुप शुरू किया था। इससे हजारों इंजीनियरों को रोजगार मिलने के साथ उनके परिवारों का पालन पोषण हो रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा
कहा कि अब मनरेगा कर्मियों और टेक्नोक्रेट को भी अपना भविष्य अंधकारमय लग रहा है। पीडीडी विभाग निजीकरण का संकट को झेल रहा है। इससे 13,000 डेलीवेजरों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। सरकार के युवा विरोधी फैसले दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
यह भी पढ़ें- Baramulla Encounter: फिर शुरू हुई बारामुला मुठभेड़, लश्कर के एक और टॉप कमांडर के घिरे होने की आशंका