फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cold increased in Jammu and Kashmir and Himachal, mercury below zero in many cities of both the states

मौसम का हाल : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड, दोनों राज्यों के कई शहरों में पारा शून्य से नीचे

Sat, 07 Dec 2024 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा श्रीनगर/जम्मू/शिमला
श्रीनगर/जम्मू/शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 04:07 AM IST
सार

पहाड़ी क्षेत्रों के झरने व तालाब जमने लगे हैं। ठंडी हवाएं शीतलहर का अहसाए करा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Cold increased in Jammu and Kashmir and Himachal, mercury below zero in many cities of both the states
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी के सभी जिलों के साथ उत्तराखंड व हिमाचल के कई इलाकों में पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। पहाड़ी क्षेत्रों के झरने व तालाब जमने लगे हैं। ठंडी हवाएं शीतलहर का अहसाए करा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


जम्मू संभाग में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से माइनस एक से माइनस छह डिग्री तक गिरा है। श्रीनगर में माइनस 4.1 डिग्री के साथ वीरवार की रात सीजन की सबसे सर्द बीती।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के बनिहाल में भी सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, आठ दिसंबर की रात से नाै दिसंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर के मध्य में भी मौसम में बिगड़ेगा। 15 से 16 दिसंबर को हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के मौसम में रात के समय ठंड बढ़ गई है। वीरवार रात को प्रदेश में छह जगह न्यूनतम पारा माइनस में पहुंच गया। राजधानी शिमला, नाहन और पांवटा साहिब के अलावा पूरे प्रदेश में रात का तापमान छह डिग्री से कम रहा।

तापमान में कमी आने से पहाड़ी क्षेत्रों में पानी जमने लगा है। सड़कों पर भी फिसलन बढ़ गई है। सैलानियों और स्थानीय लोगों से आगामी कुछ दिनों तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।

दारचा-लेह और शिंकुला सड़क 6 महीने तक वाहनों के लिए बंद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सामरिक महत्व की मनाली-सरचू-लेह सड़क को दारचा से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए अधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। इस साल सीमा सड़क संगठन ने इसे 18 मई को यातायात के लिए बहाल किया था।


अब सात दिसंबर से इस मार्ग पर अगले साल मई महीने तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। वहीं, दारचा-शिंकुला-जांस्कर सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed