फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM Omar's statement on Shri Mata Vaishno Devi Medical Institute admission controversy

सीएम उमर बोले: दाखिला मेरिट के आधार पर होता है...धर्म के आधार पर नहीं, मुस्लिम छात्रों को निशाना बनाना बंद करे

Tue, 25 Nov 2025 06:25 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 25 Nov 2025 06:25 PM IST
सार

सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टिट्यूट में प्रवेश विवाद पर में मुस्लिम छात्रों को आवंटित सीटों को लेकर कहा कि दाखिला मेरिट और नीट के आधार पर होता है, धर्म के आधार पर नहीं, और अगर रोकना था तो संस्थान को माइनॉरिटी इंस्टिट्यूट घोषित किया जाना चाहिए था। 

विज्ञापन
CM Omar's statement on Shri Mata Vaishno Devi Medical Institute admission controversy
श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टिट्यूट में प्रवेश विवाद पर सीएम उमर का बयान - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में मुस्लिम छात्रों को आवंटित सीटों को लेकर उठ रहे विवाद पर  बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब यह मेडिकल संस्थान स्थापित किया जा रहा था, उस समय इसे माइनॉरिटी इंस्टिट्यूट का दर्जा दिया जाना चाहिए था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यहां प्रवेश नीट और एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होता है, धर्म के आधार पर नहीं। अगर आप चाहते हैं कि मुस्लिम छात्रों को इस संस्थान में पढ़ने का मौका न मिले, तो इसे माइनॉरिटी इंस्टिट्यूट घोषित कर दीजिए। भविष्य में अगर आप मुस्लिम छात्रों के खिलाफ कोई आरोप लगाते हैं तो इस घटना को याद रखें। जब आप उनकी संतान को सहन नहीं करते, और अगर भविष्य में कुछ होता है, तो फिर आप पूरी समुदाय को दोष नहीं दे सकते।
विज्ञापन


सीएम उमर ने भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें सवाल उठाया गया कि मुस्लिम छात्र अल-फलाह यूनिवर्सिटी जैसे स्थानों पर क्यों जाते हैं। कहां की अगर कल ये छात्र किसी अन्य विश्वविद्यालय में जाते हैं और वहां प्रभावित होते हैं, तो क्या जिम्मेदारी लेने वाला कोई है? मुस्लिम छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed