{"_id":"67b8e6c2158badb4920985dd","slug":"cm-meeting-srinagar-news-c-10-lko1027-550810-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही बजट में सभी मुद्दे हल हो जाएं, ऐसा संभव नहीं : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही बजट में सभी मुद्दे हल हो जाएं, ऐसा संभव नहीं : उमर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी, लेकिन सभी मुद्दों को एक बार में हल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि लोगों को उम्मीदें हैं और हमारी कोशिश रहेगी कि उन पर खरा उतरें। आपको इस बात का भी एहसास होना चाहिए कि लोगों ने हमें पांच साल का समय दिया है। पहले ही बजट में सभी मुद्दे हल हो जाएं, ऐसा संभव नहीं है।
उमर ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, एक अच्छी शुरुआत की जाएगी और हम ऐसा आधार बनाने की कोशिश करेंगे, जिस पर हम अगले पांच साल तक काम करते रहेंगे। जन समस्याओं और मांगों का समाधान करेंगे। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तरीय फ्लैग मीटिंग के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तनाव कम करने के लिए यह अच्छा कदम है। फ्लैग मीटिंग का मकसद ही यही है कि अगर कहीं तनाव हो तो उसे बिना किसी ताकत का इस्तेमाल किए कम किया जाए।