फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cluster university, phd course

Jammu News: क्लस्टर विश्वविद्यालय में इस सत्र से शुरू हो सकती पीएचडी

विज्ञापन
cluster university, phd course
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय में मौजूदा शैक्षणिक सत्र से पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में पहली बार पीएचडी करने का मौका मिल सकता है। सेट, नेट, जेआरएफ और एमफिल की मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा, जिसकी अधिसूचना जुलाई में ही जारी होने की संभावना है।
विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी के अनुसार जीजीएम साइंस कॉलेज, एसपीएमआर कॉमर्स कॉलेज, बीएड कॉलेज, एमएएम कॉलेज और पद्मश्री पद्मा सचदेव महिला गांधी नगर क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन है। तय किया जा रहा है कि किस कॉलेज में कौन सा प्रोग्राम आवंटित किया जाए। फरवरी में हुई अकादमिक काउंसिल की बैठक में वीसी ने शोध प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अभी असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर छात्रों को टीचिंग करवा रहे हैं। शिक्षक शोधार्थियों को भी पीएचडी करवाना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश के कॉलेजों में ऐसी व्यवस्था नहीं है। इस कारण इच्छुक शिक्षक पीएचडी नहीं करवा पाते थे। मगर अब मूल ढांचे के हिसाब से उन्हें पीएचडी करवाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन विश्वविद्यालयों में पहले से ही चल रहा है कार्यक्रम
जम्मू विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, स्कॉस्ट जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा, कश्मीर विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय श्रीनगर में पीएचडी कार्यक्रम चल रहा है। सेट, एमफिल, नेट और जेआरएफ करने के बावजूद अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण दाखिला नहीं मिल पाता था। अब योग्यता के अनुसार दाखिला मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed