फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cloudy in Jammu and Kashmir, chances of rain today

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में छाए बादल, आज बारिश के आसार

Wed, 05 Feb 2025 03:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 05 Feb 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Cloudy in Jammu and Kashmir, chances of rain today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम से दिन का पारा सामान्य से 3 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। दिन में धूप का अहसास हो रहा है, लेकिन रात को अभी ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आठ से 10 फरवरी को मौसम में फिर बदलाव आने के आसार हैं।

कश्मीर में दिन में साफ मौसम के बाद शाम को काली घटाएं छा गईं। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 14.6, पहलगाम में सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 12.0 और गुलमर्ग में सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन शाम को बादल छा गए। यहां दिन का पारा 21.6 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम था। बनिहाल में अधिकतम तापमान 15.4, बटोत में 14.1, कटड़ा में 20.3 और भद्रवाह में 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

-----
कहां कितना न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 8.0
गुलमर्ग माइनस 7.5
पहलगाम माइनस 4.6
कुपवाड़ा माइनस 2.8
श्रीनगर माइनस 1.8
काजीगुंड माइनस 1.5
कोकरनाग माइनस 1.5
बनिहाल 1.0
भद्रवाह 2.0
बटोत 4.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed