फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cloudy, heavy rain is expected today

बादल छाए, आज सामान्य से भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
Cloudy, heavy rain is expected today
जम्मू। प्रदेश में शनिवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही जम्मू समेत प्रदेश भर में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से रविवार को प्रदेश भर में सामान्य से भारी बारिश और ऊंचे पर्र्वतीय इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बारिश होने पर जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन और इससे यातायात के प्रभावित होने की आशंका भी जताई है। बादल छाए रहने से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed