फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cleanliness campaign launched in Pauni and Mahour

पौनी और माहौर में चलाया गया सफाई अभियान

विज्ञापन
Cleanliness campaign launched in Pauni and Mahour
रियासी। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते तहसील मुख्यालय पौनी तथा माहौर में सफाई अभियान चलाया गया। पौनी में जिला युवा सर्विसेज व सेवा विभाग की तरफ से सफाई अभियान को नगर में चलाया गया। स्थानीय राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश शर्मा ने सभी को सफाई रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद स्कूल परिसर के साथ ही नगर के प्रमुख स्थानों तथा प्राइमरी हेल्थ सेंटर में सफाई की गई। मौके पर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र, अशोक कुमार, अजू नारद मौजूद रहे। अधिकारी ने बताया कि पौनी में पूरे एक सप्ताह तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ से माहौर में भी सफाई अभियान को सेना की तरफ से चलाया गया। सेना के जवानों ने माहौर कस्बे में सफाई की। दोनों स्थानों पर लोगों को कहा गया कि वह अपने घरों तथा दुकानों से निकलने वाले कूड़ा को किसी उचित स्थान पर ही फेंके ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed