{"_id":"65ad914d6dfac812720e1a64","slug":"ck-naidu-trophy-jammu-news-c-10-1-jam1007-287596-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीके नायडू ट्रॉफी : अनीस और मैकनील के शतक से कर्नाटक मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीके नायडू ट्रॉफी : अनीस और मैकनील के शतक से कर्नाटक मजबूत
Mon, 22 Jan 2024 03:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अनीस केवी (नाबाद 118) और मैकनील (104) के शतक से कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में शानदार शुरुआत की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने तीन विकेट पर 299 रन बना लिए हैं। जम्मू-कश्मीर की गेंदबाजी साधारण रही और गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए।
इससे पहले अलुर क्रिकेट स्टेडियम कर्नाटक में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरे कर्नाटक के सलामी बल्लेबाजों मैकनील और प्राकर चतुर्वेदी (26) ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। प्रकार को बाशित बशीर ने शिवांश शर्मा के हाथों कैच करा कर जेएंडके को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अनीस केवी और मैकनील के बीच दूसरे विकेट के लिए 124 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। मैकनील ने 174 गेंदों पर 14 चौकों और चार गगनचुंबी छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली। वहीं, अनीस केवी 152 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 118 रन पर नाबाद है। कप्तान स्मरन आर ने 35 रनों की पारी खेली, जबकि अनीश्वर गौतम पांच रन बनाकर नाबाद हैं। जेएंडके के लिए बाशीत बशीर, अर्चित महाजन और विशाल कुमार ने एक-एक विकेट लिए।