{"_id":"5745eaaa5fccb5f7eda29cb53a7ff44d","slug":"cj-of-j-k-and-military-commander-met-governor-nn-vohra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिले न्यायाधीश और सैन्य कमांडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिले न्यायाधीश और सैन्य कमांडर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद याकूब मीर ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से भेंट की। लेफ्टिनेंट जनरल ने रियासत की सुरक्षा की रिपोर्ट राज्यपाल को दी।
विज्ञापन
सीमा पर घुसपैठ के प्रयासों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन से भी राज्यपाल को अवगत करवाया। इस दौरान राज्यपाल ने रियासत में प्रभावशाली आंतरिक सुरक्षा प्रबंधन के मुद्दों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
=
रियासत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद याकूब मीर ने भी राजभवन पहुंच राज्यपाल से लंबी बातचीत की। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने के बाद मीर की राज्यपाल के साथ पहली मुलाकात है।
विज्ञापन
इस दौरान राज्यपाल ने उनके अधीनस्थ न्यायपालिका के कामकाज पर विचार करने के अलावा न्याय में तेजी लाने के लिए सुधार की जरूरतों पर बातचीत की। उन्होेंने अदालतों में लंबित केसोें की संख्या घटाने और पारदर्शिता लाने के लिए कदम उठाने की जरूरतों पर विचार किया।