फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Civil Services Institute will open as Police Public Library in kathua of jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी के रूप में खुलेगा सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट

Fri, 18 Dec 2020 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Dec 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Civil Services Institute will open as Police Public Library in kathua of jammu kashmir
demo pic...

सिविल सेवाओं के लिए कठुआ जिले में तैयारी करने वाले युवाओं को पुलिस एक सुनहरा मौका देने जा रही है। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कठुआ पुलिस ने शहर के डे केयर सेंटर में पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी के नाम से एक सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट स्थापित करने की तैयारी की है। 

विज्ञापन


दस लाख की लागत से तैयार होने जा रहे इस संस्थान में सिविल सेवाओं के लिए तैयारी करने वालों को क्लासरूम से लेकर लाइब्रेरी में तैयारी के लिए सामग्री, कंप्यूटर आदि की सुविधा भी हासिल होगी। खास बात यह है कि योजना के अनुसार साप्ताहिक स्तर पर युवाओं को परीक्षा में तैयारी के लिए आईएएस, आईपीएस, केएएस और केपीएस अधिकारी लेक्चर भी देंगे। 
विज्ञापन


चौबीस घंटे वातानुकूलित इस लाइब्रेरी में ग्रुप डिस्कशन से लेकर सिविल सेवाओं के इच्छुक युवाओं को मोटिवेट भी किया जाएगा। एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि कठुआ जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है। सिविल सेवाओं की तैयारी के युवाओं के पास अवसर तो हैं लेकिन सुविधाएं नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कठुआ पुलिस युवाओं को सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए प्रेरित और गुर सिखाने के लिए सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत एक पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी खोलने जा रही है। इससे युवाओं की ऊर्जा को केंद्रित किया जा सकेगा। डे केयर सेंटर में बिना इस्तेमाल हुए कमरों को इस लाइब्रेरी के रूप में दस लाख रूप खर्च कर विकसित किया जा रहा है। जिले के युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है जहां वो खुद को तराश सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed