{"_id":"5f8766218ebc3e9b89790824","slug":"cirme-jammu-city-news-jmu220808972","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन को अपना बताकर कारोबारी से ठगे 18 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन को अपना बताकर कारोबारी से ठगे 18 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में एक कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी सामने आई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर के कारोबारी राज दलूजा ने शिकायत दी कि आरोपियों ने उन्हें सरकारी जमीन को अपना बताकर बेचने के इरादे से 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीर मिट्ठा के रहने वाले मोहम्मद शिराज, जम्मू के रहने वाले ईश्वर दास और कुलदीप ने रख बाहु में चार कनाल सात मरले सरकारी जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की है।
त्रिकुटा नगर के रहने वाले राज दलूजा ने क्राइम ब्रांच को शिकायत दी कि आरोपी उनके पास आए और बताया कि वे इस जमीन के मालिक हैं। इसे बेचने और ट्रांसफर करने के पूरे हकदार हैं। उनके साथ चार कनाल सात मरले जमीन की कीमत 68 लाख रुपये तय हुई। इसके लिए चार लाख रुपये पहले दे दिए गए। बाद में चेक के जरिए 14 लाख रुपये और दिए गए और जमीन बेचने का अनुबंध हुआ, लेकिन जमीन ट्रांसफर नहीं की गई। बाद में पता चला कि उक्त लोगों ने जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी की है। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि जो जमीन बेची गई है वह सरकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।