फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Christmas Day 2024: As Christmas approaches, markets in Jammu become vibrant, demand for electronic Santa Clau

Christmas Day 2024: क्रिसमस नजदीक आते ही जम्मू के बाजारों में रौनक, इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लॉज की बढ़ी मांग

Tue, 17 Dec 2024 06:41 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 17 Dec 2024 06:41 PM IST
सार

क्रिसमस के नजदीक आते ही जम्मू के बाजार सज गए हैं, जहां क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज की ड्रेस और इलेक्ट्रॉनिक सांता की डिमांड बढ़ गई है।

विज्ञापन
Christmas Day 2024: As Christmas approaches, markets in Jammu become vibrant, demand for electronic Santa Clau
Christmas Day 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस के पास आते ही बाजार सजने लगे हैं। वहीं, समुदाय के लोगों ने चर्च सहित घरों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। साफ-सफाई के साथ ही सजावट होने लगी हैं। त्योहार के लिए कार्यक्रमों की योजनाएं बनाई जा रही हैं।शहर के मुख्य मोती बाजार, पक्का डंगा, गांधी नगर, गोल मार्केट क्रिसमस के सामानों से पटने लगे हैं। दुकानदारों ने क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज के पुतले व कपड़े, लाइटें, सुनहरी बॉल आदि सजा दिया है।

विज्ञापन


डेढ़ से लेकर आठ फुट तक के क्रिसमस ट्री उपलब्ध हैं। बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाली सांता क्लॉज की ड्रेस विभिन्न साइज व प्रकार में मिल रही हैं। कुछ दुकानों पर तो इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लॉज उपलब्ध हैं।सजावट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। शहर के सभी चर्चों को सजाया जा रहा है। कुछ चर्चों में ईसाई धर्म के इतिहास को दर्शाते हुए ईको फ्रेंडली क्ले मॉडल भी बनवाए जाते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लाज की डिमांड
मोती बाजार के दुकानदार संजीव ने बताया कि हर साल कोई न कोई नया ट्रेंड रहता है, जिसके चलते बाजार में सामान की उपलब्धता का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लॉज की बहुत डिमांड है। यह बैटरी से काम करता है और म्यूजिक के साथ झूमता है। इसकी कीमत 8 से 10 हजार रुपये है। इसके खरीदार बड़े शोरूम, स्कूल और गिरजाघर हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री 30 से लेकर 2000 रुपये, ड्रेस 200 से 500 रुपये, टोपी 50 से 200 रुपये, स्टार, बेल, पाइप आदि सामग्री 50 से लेकर 400 रुपये तक उपलब्ध हैं। लोग हर वर्ष जमकर खरीदारी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed