{"_id":"63c402ab590a2e7e9e2f761a","slug":"chinab-dariya-in-jofiyan-akhnoor-news-c-10-1-24412-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एलजी-पीएम मोदी साहब, हमारे घरों को बचा लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एलजी-पीएम मोदी साहब, हमारे घरों को बचा लीजिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के गांव बकोर के लोगों ने दरिया चिनाब के जलस्तर से हो रहे भु-कटाव को रोकने की मांग करते हुए चिनाब को चैनलाइज करने की मांग की है। रविवार को गांव बकोर के लोगों ने दरिया चिनाब के तट पर पहुंच कर बरसात में चिनाब के जलस्तर से हुए भु-कटाव को देखकर दुख प्रकट करते हुए केंद्र सरकार और एलजी मनोज सिन्हा से भु-कटाव को रोकने के लिए ठोस प्रयास करने की मांग की है।
इस मौके पर गांव के बच्चे और महिलाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं। जिन पर लिखा था एलजी साहब हमारे घरों को बचा लीजिए, पीएम मोदी साहब हमारे मकानों को बचा लीजिए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि हमारी सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि चिनाब में समा गई है। हर बरसात में भु कटाव होता है, इससे चिनाब गांवों की तरफ बढ़ रही है। इस बरसात गांव का सरकारी मिड़िल स्कूल भी बाढ़ के कारण ढह गया, लेकिन उसके बावजूद भी रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है।
स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार, योगेश चौधरी, पुरुषोत्तम सिंह, राम सिंह तथा सुनीता देवी बताया कि उनका गांव बकोर तथा आसपास के गांव दानपुर, दतयाल तथा गरजाल आदि से लगभग 20 साल पहले दरिया चिनाब से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर थे, लेकिन हर बरसात में चिनाब के जलस्तर से हो रहे कटाव से यह सभी गांव चिनाब से मात्र एक सौ मीटर से भी कम दूरी पर हैं। गांव बकोर में तो चिनाब गांव के भीतर पैर पसार चुका है, और अन्य सभी गांव भी खतरे में हैं। गांवों के लोगों के अनुसार चिनाब के बढ़ते जलस्तर से कटाव अब फिर जारी है। जिन लोगों के मकान दरिया के नजदीक हैं, वह लोग डरे सहमे रहते हैं। सरकार तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग को चाहिये कि दरिया चिनाब को दोनों तरफ से चैनलाइज कर नहर का रूप दे दिया जाए, ताकि दरिया में समा रही उपजाऊ भूमि को बचाया जा सके।