फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chille kalan starts in kashmir valley

लो आ गया घाटी में चिल्ले कलां, जानिए तो क्या है ये

Mon, 21 Dec 2015 09:49 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
chille kalan starts in kashmir valley

कश्मीर घाटी में सोमवार से चिल्ले कलां का आगाज हुआ। 40 दिन तक चलने वाली कड़ाके की ठंड के बीच तापमान ने गोता लगाया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.1 के साथ सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड हुआ है।

विज्ञापन


कारगिल में न्यूनतम तापमान गोता खाकर माइनस 14.2 पर पहुंच गया है। जबरदस्त शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछले चौबीस घंटे में करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आकर माइनस 5.6 पर पहुंच जाने से कड़ाके की ठंड हो गई है।
विज्ञापन


वहीं डल झील का पानी भी तीन-चार स्थानों पर किनारे की तरफ जमने लगा है। कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां के पहले ही दिन तापमान के एकदम गिरने से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान माइनस में होने से पाइपों में पानी तक जमकर रह गया है।  स्थानीय निवासी अहमद भट के अनुसार कश्मीर में चिल्ले कलां को सबसे सर्दी वाले 40 दिन माना जाता है।

इसकी शुरूआत ने ही ठंड के रिकार्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। एक और स्थानीय निवासी मोहम्मद सुलतान के अनुसार ठंड  इतनी बढ़ गई है कि रात में पाइपों में पानी जम गया था। नदी और नालों का पानी भी जमने लगा है।

ये है रियासत में तापमान

chille kalan starts in kashmir valley

21 दिसंबर से कश्मीर घाटी में  चिल्ले कलां चालीस दिन का रहता है। इसके बाद बीस दिनों का चिल्ल ए खुर्द आता है जिसमें हल्की ठंड होती और आखिर में दस दिनों के लिए चिल ए बच्चा के साथ ठंड की समाप्ति मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में  मंगलवार को बर्फबारी और बारिश के आसार है। जम्मू में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

स्थान    न्यूनतम तापमान

लेह     माइनस  15.1

कारगिल  माइनस 14.2

गुलमर्ग    माइनस 11.0

पहलगाम   माइनस 7.2

काजीगुंड   माइनस  2.4

श्रीनगर     माइनस  5.6

भद्रवाह     माइनस 2.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed