फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chief Minister Omar Abdullah said on Tuesday that I express my sympathy with the people of Iran.

सीएम उमर बोले: 'ईरान को अपनी लीडरशिप चुनने का अधिकार, गम-गुस्से का इजहार करें, पर कानून को अपने हाथ में न लें'

Wed, 04 Mar 2026 05:05 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 04 Mar 2026 05:05 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने ईरान पर हुए हमले की निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील की कि वे गम और गुस्से का इजहार करें, लेकिन कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि ईरान को बिना बाहरी दखल के अपनी लीडरशिप तय करने का अधिकार है और वहां फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chief Minister Omar Abdullah said on Tuesday that I express my sympathy with the people of Iran.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि ईरान के लोगों के साथ मैं हमदर्दी का इजहार करता हूं। हमले की निंदा करता हूं। जिस बेरहमी से ईरान के सुप्रीम लीडर और उनके परिवार के लोगों की हत्या की गई। बमबारी की गई। अंतरराष्ट्रीय कानून इसकी इजाजत नहीं देता है। जम्मू-कश्मीर के लोगों से गुजारिश है कि वे संयम रखें। गुस्से-नाराजगी-दुख-दर्द का इजहार करें लेकिन कानून हाथ में न लें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जम्मू में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा, ईरान के लोगों को बिना किसी बाहरी दखल के अपनी लीडरशिप खुद तय करने का अधिकार है। जैसे भारत में प्रधानमंत्री का चुनाव होता है, वैसे ही ईरान के लोग भी अपना नेता चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन


युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है और अगर किसी देश में लोग अपनी सरकार से नाखुश हैं तो यह उनका अंदरूनी मामला है।मुख्यमंत्री ने कहा, कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ जगहों से घटनाओं की खबरें आ रही हैं। वे नहीं चाहते कि यहां पुलिस या सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स बल का इस्तेमाल करें। इससे लोग घायल हों या भगवान न करे, किसी की जान चली जाए। यह बहुत बुरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ईरान में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में
उमर ने कहा, ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा जा रहा है। बहुत से छात्र सुरक्षित जगह पहुंच चुके हैं। हालांकि अभी भी अंतिम वर्ष के कुछ छात्र अपना अस्पताल छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे भारतीय दूतावास से मिले निर्देश का अनुसरण करें। सीएम ने कहा, किसी भी देश को कानून के तहत दूसरों पर हमले करने का अधिकार नहीं है। इस्राइल और अमरीका ने ईरान पर हमला कर गलत किया है लेकिन ईरान ने भी सऊदी अरब और दूसरे देशों पर हमला कर सही प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed