{"_id":"765db84f49ba458f5bdf87d644be6f6d","slug":"chief-minister-mufti-s-convoy-was-stoned-by-youths-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री मुफ्ती के काफिले पर श्रीनगर में युवाओं ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री मुफ्ती के काफिले पर श्रीनगर में युवाओं ने किया पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के पुराने शहर में सोमवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का काफिला गुजरते ही कुछ युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
युवकों ने आजादी के हक में नारे भी लगाए। हालांकि, पथराव में किसी को चोट नहीं पहुंची। पथराव होते ही अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
तुरंत सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालकर युवाओं को खदेड़ा। इस दौरान युवाओं तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़प भी हुई। मुख्यमंत्री नौहट्टा इलाके में एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने गए थे।
विज्ञापन
जब उनका काफिला राजोरी कदल स्थित गनी मेमोरियल स्टेडियम पहुंचा तो 10-15 युवकों के समूह ने आजादी के हक में नारे लगाने शुरू कर दिए।
इसके बाद जब उनका काफिला गोजवारा चौक से गुजरा तो युवाओं के एक अन्य समूह ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का काफिला जब चौक से गुजर गया तो ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा बलों को लक्ष्य बनाकर युवाओं ने पत्थर बरसाए। पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन