{"_id":"617949aafaa6c5003c7b44dd","slug":"chief-air-marshal-said-there-is-no-plan-to-occupy-pok-at-present-one-day-india-will-have-entire-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर मार्शल बोले: पीओके पर कब्जे की फिलहाल योजना नहीं, एक दिन भारत के पास पूरा कश्मीर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर मार्शल बोले: पीओके पर कब्जे की फिलहाल योजना नहीं, एक दिन भारत के पास पूरा कश्मीर होगा
Wed, 27 Oct 2021 06:37 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:37 PM IST
सार
श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मार्शल अमित देव ने कहा कि पीओके में आम नागरिकों के साथ पाकिस्तान की तरफ से उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
एयर मार्शल अमित देव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल अमित देव ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से (पीओके) पर कब्जा करने की फिलहाल योजना नहीं है, उम्मीद जताई कि एक दिन भारत के पास पूरा कश्मीर होगा।
विज्ञापन
भारतीय सैनिकों के बडगाम पहुंचने (लैंडिंग) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एयर मार्शल अमित देव ने कहा कि पीओके में आम नागरिकों के साथ पाकिस्तान की तरफ से उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायुसेना और सेना के संयुक्त प्रयास से (27 अक्टूबर, 1947 को) की गई कार्रवाई के बाद कश्मीर के इस हिस्से की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन
इसी तरह पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा भी कश्मीर में शामिल हो जाएगा। आने वाले वर्षों में हमारे पास पूरा कश्मीर होगा।