{"_id":"57ac11824f1c1b3a1cee5696","slug":"chicken-much-cheaper-than-gourd-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्यों जम्मू में लौकी से भी सस्ता बिक रहा है चिकन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, क्यों जम्मू में लौकी से भी सस्ता बिक रहा है चिकन?
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर हिंसा के चलते क्षेत्र के मुर्गा पालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मुर्गा पालकों के मुताबिक घाटी में हालात खराब होने से मुर्गे का रेट 120 रुपये प्रति किलो से गिरकर 45-47 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां में मुर्गा पालक बरवीर सिंह, खौड़ के मंजीत सिंह भाऊ, हैप्पी, चक्क मलाल के अनिल शर्मा, पलांवाला के सोनू सिंह आदि ने बताया कि वर्तमान में उनके लिए मुर्गा पालन में आने वाली लागत भी निकालना मुश्किल हो रहा है। मुर्गे का व्यवसाय कश्मीर पर निर्भर था, जबसे वहां हालात खराब हुए हैं, इसकी बिक्री भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
इसके चलते मुर्गा पालकों की आर्थिक हालत बदतर हो गई है। उनके मुताबिक मुर्गे के मीट की बिक्री का असर दाल पर भी पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोग इसका खूब फायदा उठा रहे हैं। पहले के मुकाबले आधे दाम पर चिकन मिलने से स्थानीय लोग खुश हैं। दुकानदारों ने भी मुर्गे की बिक्री के लिए अपनी दुकानों के आगे कम दाम के बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन