{"_id":"655683d2eae9cc0c1c0ed859","slug":"chhath-festival-jammu-news-c-10-jmu1037-244263-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी छठ पूजा, खरना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी छठ पूजा, खरना कल
Fri, 17 Nov 2023 04:44 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 04:44 PM IST
सार
जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में वीरवार को छठ पर्व की खरीदारी के लिए दिनभर श्रद्धालु बाजारों में जुटे रहे। सूर्यपुत्री तवी नदी सहित अन्य जल स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
छठ पूजा 2023
- फोटो : अभिषेक बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्यापासना का चार दिवसीय महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा। रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ महापर्व संपन्न हो जाएगा। शहर और आसपास के इलाकों में वीरवार को छठ पर्व की खरीदारी के लिए दिनभर श्रद्धालु बाजारों में जुटे रहे। सूर्यपुत्री तवी नदी सहित अन्य जल स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
नहाय-खाय के दौरान व्रती नहाने के बाद कद्दू एवं चावल खाएंगे। शनिवार को पूरा दिन व्रत रखेंगे और शाम को खरना में अनेक पकवान खाने के साथ व्रत खुलेगा। इसके बाद निर्जला व्रत पुन: शुरू हो जाएगा। सोमवार को उदीयमान सूर्य काे अर्घ्य देने तक व्रत जारी रहेगा। अटूट श्रद्धा भक्ति के पर्व को लेकर उत्साहित व्रतियों की बाजारों में भीड़ जुट रही है। छठ पर्व के दौरान कई जगहों पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। शहर में बड़ी संख्या में प्रवासी लोग बसे हैं जो हर साल पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाते हैं। इस दौरान बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। पूजा के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन