{"_id":"578b29b54f1c1b9032c4b489","slug":"chhari-mubarak-to-be-taken-to-pahalgam-for-special-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: प्रार्थना के लिए छड़ी मुबारक 19 को रवाना होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: प्रार्थना के लिए छड़ी मुबारक 19 को रवाना होगी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव के पावन सावन माह में आगामी 19 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) पर दशनामी अखाड़ा से छड़ी मुबारक रवाना होगी। इसमें भूमि पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। जिला अनंतनाग के मार्तंड सूर्य मंदिर में पूजन के साथ उसी दिन छड़ी मुबारक वापस दशनामी अखाड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
गत दो जुलाई को शुरू हुई यात्रा में अब तक 1.70 लाख भक्त पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। पारंपरिक रिति रिवाजों के अनुसार व्यास पूर्णिमा पर भूमि पूजन, नवगृह पूजन और ध्वजारोहण का खास महात्म्य है।
विज्ञापन
छड़ी महंत दीपेंद्र गिरि के अनुसार यात्रा में शामिल होने से पूर्व छड़ी मुबारक श्रीनगर के विभिन्न मंदिरों में जाएगी। दो अगस्त को शंकराचार्य मंदिर में होती हुई छड़ी मुबारक डाउनटाउन श्रीनगर स्थित हरि पर्वत पर शारिका भवानी मंदिर में पहुंचेगी। छड़ी स्थापना और ध्वजारोहण समारोह का पांच अगस्त को दशनामी अखाड़ा में पहुंचकर सात अगस्त को पारंपरिक छड़ी पूजन होगा।
विज्ञापन
छड़ी मुबारक 13 अगस्त को यात्रा में शामिल होगी। पहलगाम की लिद्दर नदी में पूजा और विसर्जन के बाद छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा पहुंचेगी। उन्होंने सरकार से छड़ी मुबारक के लिए पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की।
गौरतलब है कि दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के बीच यात्रा अवधि को लेकर सहमति नहीं रही है। महंत दीपेंद्र गिरि यात्रा के पारंपरिक शेड्यूल पर जोर देते रहे हैं।