फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CHEMIST MADE PROTESTS AGAINST JAMMU KASHMIR GOVT

J&K: दवा विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Sat, 04 Feb 2017 06:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 04 Feb 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
CHEMIST MADE PROTESTS AGAINST JAMMU KASHMIR GOVT
हड़ताल - फोटो : demo

जम्मू कश्मीर में सरकार के खिलाफ दवा विक्रेताओं का विरोध प्रदर्शन हड़ताल के दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान जम्मू संभाग के आर एस पुरा में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पतालों में पहले से को-आपरेटिव की दुकानें हैं। यदि निजी कंपनी की दुकानें खोली गईं, तो इसका बुरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन


उनका कहना था कि कंपनी को फायदा दिलाने के लिए राज्य सरकार किसी भी कीमत पर उसकी दुकानें खोलने पर आमादा है। इस मनमानी को सहन नहीं किया जाएगा। दूसरे दिन भी मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को दवा के लिए दरबदर होना पड़ा। अस्पताल में रोगियों को लिखी दवाइयां जरूर मिल रही हैं, लेकिन मेडिकल स्टोर में दवाइयां नहीं होने से तीमारदारों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


मरीज का उपचार करवाने अस्पताल पहुंचे रोशन लाल, जय सिंह, अजीत सिंह आदि का कहना है कि आरएस पुरा अस्पताल में मेडिकल स्टोर जरूर खुला हुआ है, लेकिन वहां सभी दवाइयां नहीं मिलीं। कसबे में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे, इससे उनको परेशान होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा दुकानदारों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

CHEMIST MADE PROTESTS AGAINST JAMMU KASHMIR GOVT
बड़े आंदोलन की चेतावनी - फोटो : डेमो फोटो

अस्पतालों में निजी कंपनी की दुकानें खोलने पर अखनूर क्षेत्र के दवा दुकानदारों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। कसबा के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अनूप लंगर ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उसने अपने फैसले को वापस नहीं लिया, तो उसे दवा दुकानदारों के और बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।

एक तरफ जहां कसबा के सभी दुकानदारों ने सरकार के फैसले के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखीं, वहीं अस्पताल में को-आपरेटिव सोसाइटी की दुकान खुली रही। इससे मरीजों को कुछ राहत मिली। हालांकि कई ऐसी दवाइयां थीं, जो को-आपरेटिव की दुकान में नहीं मिलीं, जिससे तीमारदारों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed