{"_id":"629279e1b21da1186961eee0","slug":"chargesheet-filed-against-seven-people-for-selling-fake-helicopter-tickets-to-vaishno-devi-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishno Devi Yatra: तीर्थ यात्रियों को हेलिकॉपटर के फर्जी टिकट बेचने का मामला, 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishno Devi Yatra: तीर्थ यात्रियों को हेलिकॉपटर के फर्जी टिकट बेचने का मामला, 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Sun, 29 May 2022 02:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 May 2022 02:04 AM IST
सार
वैष्णो देवी तीर्थ यात्रियों को हेलीकॉप्टर के फर्जी टिकट बेचने के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान 40 फर्जी वेबसाइट को पुलिस ने ब्लॉक करवा दिया है।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा के फर्जी टिकट बेचने के मामले में सात आरोपियों को चार्जशीट दाखिल किया गया है। शनिवार को रियासी जिला पुलिस ने स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें सुनील चावला, मोनू पंकज, दीपक कुमार और गजानंद मेघवाल निवासी राजस्थान और अशोक कुमार शर्मा उर्फ मिस्त्री, लखपती पासवान ओर संतोष कुमार निवासी बिहार को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के प्रवक्ता के अनुसार ऑनलाइन फर्जी टिकट बेचने की शिकायत पर टीमें गठित की गई थीं। चार आरोपियों को पुलिस टीम ने मार्च माह में राजस्थान से पकड़ा था। वहीं बिहार से तीन लोगों को मई माह में गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड से सभी आरोपी कटड़ा लाए गए।
विज्ञापन
जांच के दौरान 40 फर्जी वेबसाइट भी चिह्नित की गईं, जिन्हें ब्लॉक करवा दिया गया। चार्जशीट दो अलग-अलग मामलों के तहत दायर की गई है, जिसमें भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन
इस बीच एसएसपी रियासी अमित गुप्ता ने यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे हेलिकॉप्टर टिकट और प्रसाद के लिए बुकिंग करवाना चाहते हैं तो सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें।