फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chargesheet against terrorist

Jammu News: आतंकी साजिश में पीओजेके नागरिक सहित दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र

विज्ञापन
chargesheet against terrorist
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साजिश मामले में एक पीओजेके नागरिक सहित दो आरोपियों के खिलाफ एनआईए कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मोहम्मद उबैद मलिक और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के अब्बासपुर के मोहम्मद दिलावर इकबाल उर्फ माज़ खान कश्मीरी उर्फ माज़ कश्मीरी उर्फ आज़ाद कश्मीरी के रूप में की गई है।
विज्ञापन

अधिकारी के मुताबिक दोनों सुरक्षाबलों और बाहरी लोगों पर हमले व जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की आपराधिक साजिश में शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अज़हर अल्वी का करीबी सहयोगी दिलावर क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रची गई साजिश के हिस्से के रूप में कश्मीरी युवाओं को गुमराह कर रहा था। उन्होंने बताया कि एनआईए की जांच के अनुसार, दिलावर उबैद को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी रैंक में शामिल होने के लिए गुमराह करने के लिए जिम्मेदार था।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि दिलावर आतंकी पृष्ठभूमि वाले युवाओं को भड़काऊ ऑडियो क्लिप और वीडियो के साथ-साथ मौलाना मसूद अज़हर अल्वी की तस्वीरें साझा करके जिहाद के लिए उकसाता था। इसमें मौलाना मसूद अज़हर अल्वी को कट्टरपंथी इस्लाम का प्रचार करते हुए दिखाया गया था। वह कश्मीर घाटी में मुठभेड़ों से संबंधित वीडियो भी भेजता था और युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाता था। दोनों आरोपियों पर आईपीसी, 1860 की धारा 120बी और 121ए और यूए (पी) अधिनियम, 1967 की धारा 18, 18बी, 20 और 38 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि आतंकी साजिश का मामला 21 जून 2022 को एनआईए द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज किया गया था। यह जम्मू-कश्मीर में आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों की साजिश के हिस्से के रूप में जम्मू-कश्मीर में स्टिकी बम, आईईडी और छोटे हथियारों आदि के साथ आतंकवादी हमले करने के लिए आतंकी संगठनों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है। इसमें स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और द रेजिस्टेंस फ्रंट, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर, मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद, जम्मू एंड कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स, कश्मीर टाइगर्स, पीएएएफ और अन्य जैसे नए आतंकवादी समूहों के ओवरग्राउंड वर्करों को संगठित करना शामिल है। ये संगठन लश्कर-ए-ताईबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन, अल-बद्र, अल-कायदा आदि जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से संबद्ध हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed