{"_id":"66270cf66d9465f86c04b4c9","slug":"chargesheet-against-four-terrorists-jammu-news-c-10-jam1006-346152-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बैंक मैनेजर की हत्या के मामले में चार आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट, तीन मुठभेड़ में ढेर, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बैंक मैनेजर की हत्या के मामले में चार आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट, तीन मुठभेड़ में ढेर, एक फरार
Tue, 23 Apr 2024 12:32 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:32 PM IST
सार
दो जून 2022 को लश्कर-ए ताइबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ और अलबद्र के आतंकियों ने अरेह इलाके में देहाती बैंक के शाखा प्रबंधक विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस अवंतीपोरा ने कुख्यात ड्रग तस्करों की लाखों की संपत्ति की कुर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई बैंक मैनेजर की हत्या के मामले में चार आतंकियों के खिलाफ एनआईए की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की है। इन चारों आतंकियों में जान मोहम्मद लोन, बिलाल अहमद भट, समीर अहमद शेख उर्फ कामरान भाई और आबिद रमजान शेख सभी शोपियां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इनमें से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि अन्य एक दहशतगर्द फरार है। मालूम हो कि दो जून 2022 को लश्कर-ए ताइबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ और अलबद्र के आतंकियों ने अरेह इलाके में देहाती बैंक के शाखा प्रबंधक विजय कुमार (निवासी बागवा, राजस्थान) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इन दहशतगर्दों के खिलाफ पुलिस थाना कुलगाम में मामला दर्ज किया गया था। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में जान मोहम्मद लोन, बिलाल अहमद भट और समीर अहमद शेख शामिल थे। जबकि आबिद रमजान शेख अभी भी सक्रिय है। एसआईयू ने उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 299 के तहत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अलबद्र आतंकी के खिलाफ पूरक अभियोग पत्र दाखिल होगा
अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य आतंकी अर्जुमंद गुलजार उर्फ हमजा बुरहान निवासी खरबतपोरा, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र का सक्रिय आतंकी है, फरार चल रहा है। उसकी संलिप्तता के संबंध में आगे की जांच सीआरपीसी की धारा 173 (8) के तहत जारी रहेगी और इसे न्यायालय के समक्ष पूरक रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।