{"_id":"58df774f4f1c1b0f4063e1f6","slug":"change-in-rules-of-jammu-and-kashmir-from-first-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में नई आबकारी नीति की घोषणा, नियमों में बड़ा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में नई आबकारी नीति की घोषणा, नियमों में बड़ा बदलाव
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 01 Apr 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में नई आबकारी नीति लागू
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की नई आबकारी नीति शुक्रवार को घोषित कर दी गई। यह एक अप्रैल से 31 मार्च, 2018 तक प्रभावी रहेगी। नई नीति के तहत सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार अब हाईवे किनारे शराब की दुकानों को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही नान स्टेट सब्जेक्ट के पास यदि लाइसेंस होगा तो उसे भी लाइसेंस नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
वित्त विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी नवीन कुमार चौधरी की ओर से जारी आबकारी नीति के अनुसार ई आक्शन की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। नए लाइसेंस पांच साल के लिए मान्य होंगे। नई दुकानें धार्मिक स्थलों, स्कूल, अस्पतालों से 100 मीटर की दूरी पर ही खुल सकेंगी। आबकारी विभाग की ओर से सभी लाइसेंसधारकों का नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी ने बेनामी स्वामित्व तो हासिल नहीं कर रखा है। लाइसेंसधारकों के लिए पैन तथा आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
नीति के अनुसार शराब की कीमतें एक्साइज कमिश्नर की ओर से तय की जाएंगी। एमआरपी में ही किराया भी शामिल कर दिया जाएगा। यह पूरे कश्मीर संभाग तथा जम्मू संभाग के पुंछ और किश्तवाड़ के लिए पांच फीसदी और लेह तथा कारगिल के लिए 10 फीसदी होगी।
विज्ञापन