फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chandrayaan3 landing: special prayer to organize Rameswaram temple jammu live telecaste in school

Chandrayaan-3: अब कह सकते हैं चंदा मामा अपने घर के... चंद्रयान की सफलतापूर्व लैंडिंग, जम्मू कश्मीर में उत्साह

Wed, 23 Aug 2023 06:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 06:12 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के स्कूलों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्कूलों में इस पर बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित कराए गए, जिनमें चंद्रयान से जुड़ी रोचक जानकारियों के साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में भी बताया गया।

विज्ञापन
Chandrayaan3 landing: special prayer to organize Rameswaram temple jammu live telecaste in school
जम्मू के गांधी नगर स्कूल में चंद्रयान लैंडिंग को लाइव देखते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। एक कहावत है कि चंदा मामा दूर के, लेकिन भारत के चंद्रयान की सफलता के बाद ये कहा जा सकता है कि चंदा अब अपने घर के हैं। इसे लेकर जम्मू कश्मीर उत्साह का माहौल है। इसके लिए कई लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन


विभिन्न स्कूलों में इस पर बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित कराए गए, जिनमें चंद्रयान से जुड़ी रोचक जानकारियों के साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में भी बताया गया। वहीं, बच्चों ने भी चंद्रयान और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन


श्रीनगर में हजरतबल दरगाह पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए विशेष प्रार्थना की गई। बडगाम में आर्मी गुडविल स्कूल हांजिक की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला में छात्रों ने चंद्रयान-3 मिशन के बारे में जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandrayaan3 landing: special prayer to organize Rameswaram temple jammu live telecaste in school
जम्मू: चंद्रयान को लेकर स्कूलों में उत्साह - फोटो : अभिषेक बड़ू

जम्मू शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल गांधी नगर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण होगा। इसे बच्चों संग अभिभावक भी देख सकेंगे। शासन के निर्देश पर बुधवार शाम सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाया गया है। चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण को हर कोई देख सके, इसके लिए शिक्षण संस्थानों में अलग से बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसरो, चांद व चंद्रयान से जुड़ी जानकारियां सभी तक पहुंचे, इसके लिए छात्रों ने चार्ट भी तैयार किए गए हैं।

वहीं, जम्मू शहर के बाहु किले पक्का तालाब स्थित प्राचीन रामेश्वरम मंदिर बाहु किला में चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए विशेष पूजा कराई गई। बाहु किला विकास समिति की ओर से इसका आयोजन गया। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed