फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chances of rain in Jammu till 13, clear weather in Kashmir

Jammu News: 13 तक जम्मू में बारिश के आसार, कश्मीर में मौसम साफ

विज्ञापन
Chances of rain in Jammu till 13, clear weather in Kashmir
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू में शुक्रवार की रात को बारिश के बाद शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस का अहसास हुआ। कश्मीर में भी लगातार मौसम के साथ रहने से तपिश बरकरार है। यहां कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि दोनों संभागों में रात्रि में मौसम ठंडा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 सितंबर तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन कश्मीर में लगभग मौसम साफ रहेगा।

जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही। यहां दिन का पारा 33.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीती रात 19.8 मिलीमीटर पानी आसमान से बरसा। कश्मीर में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर का दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री चढ़कर 32.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed