फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   centre loosing morality in valley says omar abdullah

'कश्मीर में नैतिक आधार खो रही है नई दिल्ली, ईद पर कर्फ्यू माफी के लायक नहीं'

Sat, 17 Sep 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
centre loosing morality in valley says omar abdullah
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ईद उल अजहा पर मस्जिदाें में जबरन बंद रखने पर केंद्र को जमकर लताड़ा।
विज्ञापन


उमर ने कहा देश की इकलौती मुस्लिम रियासत में यदि ईद के मौके पर भी बेवजह कर्फ्यू लगाया जाए तो केंद्र के साथ कश्मीर के रिश्ते पर सवाल उठना लाजमी है। ईद पर कर्फ्यू लगाना ऐसा अपराध है जिसे माफ नहीं किया जा सकता है।

बड़े पैमाने पर लोगाें की धरपकड़, पीएसए थोपने और ईद पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी जैसे अत्याचार केंद्र के घाटी में नैतिक आधार को लगातार कम कर रहे हैं।

 

'राजनीतिक पक्ष को देखने के बजाय केवल प्रशासनिक नजरिए से देख रही सरकार'

centre loosing morality in valley says omar abdullah
उमर ने कहा जिस तरह से इस बार ईद पर सूफी धार्मिक स्थलों और जामिया मस्जिदाें में नमाज नहीं होने दी गई, वह कश्मीर के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। 

सख्ती का रवैया दर्शाता है कि केंद्र कश्मीर समस्या के राजनीतिक पक्ष को देखने के बजाय केवल प्रशासनिक नजरिए से ही देख रहा है। ऐसा करने से हालात सामान्य नहीं होने वाले, बल्कि कश्मीर की अवाम को और पृथक किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर प्रहार करते हुए उमर ने कहा उनकी अपनी पार्टी के भीतर ही विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। इस्तीफे की मांग उठ रही है। लेकिन, नेशनल कांफ्रेंस इस मांग को स्वर नहीं देगी। पार्टी इस मामले को पीडीपी पर ही छोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed