{"_id":"574d96a24f1c1b7a28109fd1","slug":"center-capable-of-handling-pakistan-s-nuclear-attack-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाक की परमाणु हमले की चेतावनी से निपटने में केंद्र सक्षम' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पाक की परमाणु हमले की चेतावनी से निपटने में केंद्र सक्षम'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 31 May 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : File Photo
मोदी सरकार पाकिस्तान की परमाणु हमले की चेतावनी से निपटने में सक्षम है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान के बयान का कड़ा संज्ञान लिया है। जम्मू में मंगलवार को बंदा सिंह बहादुर की शहीदी यात्रा का स्वागत करने से पूर्व पत्रकारों के सवालों के जवाब में पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने यह शब्द कहे।
सिंह ने कहा कि भारत अपनी रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है। वहीं विस्थापित कश्मीरी पंडितों की घाटी वापसी और उनके पुनर्वास के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार विस्थापित कश्मीरी पंडितों की घाटी में पूरे सम्मान के साथ वापसी हो, ऐसा माहौल तैयार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को विश्वास में लेकर ही सरकार कदम उठाएगी।
कश्मीर में सैनिक कालोनी के गर्माए विवाद पर डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह विषय राज्य सरकार का है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता में आए अभी दो ही साल हुए हैं। जो लोग 65 साल तक सत्ता में रहे, वे अब सवाल उठा रहे हैं। पहले उन्हें अपने किए कार्यों पर मंथन करना चाहिए।