फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Celebration of Pakistan s victory mehbooba muftisaid why so much anger police detained six people in Samba

पाकिस्तान की जीत का जश्न: सांबा में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया, महबूबा बोलीं- आखिर इतना गुस्सा क्यों?

Mon, 25 Oct 2021 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 06:16 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के मामले सामने आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाक की जीत का जश्न मनाने के लिए कश्मीरियों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों?

विज्ञापन
Celebration of Pakistan s victory mehbooba muftisaid  why so much anger police detained six people in Samba
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान की टीम ने भारत पर जीत दर्ज की। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के मामले सामने आए हैं। जम्मू संभाग के सांबा जिले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है, चार अन्य की तलाश है। साथ ही अन्य जिलों के मामलों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। इस बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जश्न मनाने वाले समर्थकों के पक्ष में उतर आई हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि जश्न मनाने वालों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों?

विज्ञापन


महबूबा बोलीं-इतना गुस्सा क्यों
पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों का समर्थन करते करते हुए महबूबा ने कहा कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए कश्मीरियों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों? कुछ लोग देश के गद्दारों को गोली मारो जैसे नारे भी लगा रहे हैं। कोई यह नहीं भूल सकता कि जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा छीनने पर मिठाइयां बांटी गई थीं। महबूबा ने कहा कि खेल को विराट कोहली की तरह सही भावना से लें, जिन्होंने सबसे पहले पाकिस्तानी क्र्तिकेट टीम को बधाई दी थी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: जंगल में छिपे आतंकियों के संपर्क में था जिया मुस्तफा, ठिकाने की भी थी जानकारी    
विज्ञापन
विज्ञापन


सांबा पुलिस के अनुसार जैसे ही पाकिस्तान ने भारत से मैच जीता, मनोहर गोपाला गांव में कुछ युवकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसके चलते क्षेत्र में माहौल बिगड़ने लगा। स्थानीय लोग भी एकत्रित होने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पीएसए लगाने की मांग

कैली मंडी के सरपंच लबलु संब्याल ने पाकिस्तान का जश्न मनाने वालों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उनके खिलाफ पीएसए लगाया जाए, जो हमारे क्षेत्र का माहौल बिगाड़ रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed