फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ceasefire voilations again in uri sector

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, उड़ी सेक्टर में फिर सीमापार से की फायरिंग

Tue, 20 Sep 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू.
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू. Updated Tue, 20 Sep 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
ceasefire voilations again in uri sector
uri - फोटो : PTI
उड़ी में दो दिन पहले हुए आतंकी के बाद आज फिर पाकिस्तान ने अपना नापाक चेहरा सामने ला दिया । पाकिस्तान ने मंगलवार दोपहर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पार से फायरिंग की है जिसका वहां मौजूद सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है । 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक उड़ी में एलओसी के उस पार से फायरिंग हुई है । सूत्रों के मुताबिक एलओसी के दोनो ओर से हुई ये फायरिंग करीब 30 मिनट तक चली है ।
विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर अभी तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । सेना के जवानों ने सीजफायर के उल्लंघन की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

दो दिन पहले आतंकियों ने किया था हमला

ceasefire voilations again in uri sector
uri - फोटो : PTI
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी में सेना के 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में 18 जवान शहीद हो गए  थेे । 18 जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं। हमला सुबह लगभग चार बजे हुआ। सेना ने चार घंटे में ही चारों आतंकियों को मार गिराया। ये सभी पाकिस्तानी थे। उनके पास से पाकिस्तानी सामान भी बरामद हुआ है। 

हमले के बाद बयान देते हुए सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा था कि भारतीय सेना ऐसे आतंकी हमलों का जवाब देने में सक्षम है और सही वक्त आने पर अपने तरीके से जवाब देगी । वहीं सारे देश में भी हमले के बाद से पाकिस्तान और आतंकियों के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं । 

उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सारे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । सीमा से सटे इलाकों में सेना की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है । 

उड़ी में मौजूद है एनआईए की टीम

ceasefire voilations again in uri sector
uri - फोटो : PTI
उड़ी में दो दिन पहले हुए इस हमले के बाद एनआईए की टीम पहुंच चुकी है । एनआईए की टीम ने आतंकी हमले की जगह का मुआयना करते हुए कई सबूत इकठ्ठा किए हैं जिन्हें जांच के लिए ले जाया गया है । 

उड़ी हमले के बाद दिल्ली में चल रही हाईलेवल मीटिंगों के बीच भारत सरकार के गृह सचिव भी आज श्रीनगर पहुंचे हैं । गृह सचिव के भी उड़ी जाने की संभावना जताई जा रही है लेकिन अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed