फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ceasefire violations in many areas of rs pura

भारत के पलटवार में पाक के तीन सैनिक ढेर

Fri, 28 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 28 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violations in many areas of rs pura
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
भारत-पाक सीमा के कई सेक्टरों में पिछले 24 घंटे से ज्यादा वक्त से गोलाबारी जारी है। पाकिस्तान की गोलाबारी में सीमा पर कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि एक बीएसएफ के एएसआई समेत करीब 12 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं एलओसी पर पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो तादाद इससे अधिक भी हो सकती है। इसी तरह सरहद के उस पार भी करीब आधा दर्जन पाकिस्तानी पोस्ट पूरी तरह तबाह हो गईं। मंगलवार को दिन में भी आईबी के आरएसपुरा सेक्टर और नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर अंधाधुंध गोलाबारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएस पुरा सेक्टर की सरहदी बस्तियों में गिरे गोलों की चपेट में आकर दस ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में आठ महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल है।

सीमावर्ती गांवों को खाली करवाया गया

ceasefire violations in many areas of rs pura
Indian Army - फोटो : PTI
एलओसी पर नौशेरा सेक्टर में मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई गोलाबारी शाम तक जारी रही। सुचेतगढ़ तथा आरएस पुरा सेक्टर में ज्यादातर गांव खाली हो गए हैं।

बच्चे तथा महिलाएं सुरक्षित स्थानों पर अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। बार्डर से सटे अब्दुल्लियां गांव की ओर जाने से लोगों को रोक दिया गया है। राहत शिविरों को तैयार रखा गया है।

बीएसएफ के डीआईजी धर्मेंद्र पारिख ने बताया कि बार्डर पर मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से दिनभर गोलाबारी होती रही। भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाक की चार-पांच पोस्ट तबाह हो गईं हैं। पाक मीडिया में छपी खबरों में चार पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने और अब तक 15 के घायल होने की खबर है।

पाक ने 82 एमएम और 120 एमएम के गोले दागे

ceasefire violations in many areas of rs pura
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : Amar Ujala
आरएस पुरा के सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने मंगलवार की सुबह दस बजे से पूरे दिन रुक-रुककर गोलाबारी की। पाकिस्तान ने रेंज बढ़ाते हुए गांव चौगा, कोटली मीरदीया, टोकनवाली, शामका, बेगा बेरा, कोराटाना आदि गांवों को निशाना बनाकर 82 एमएम और 120 एमएम के गोले दागे।

अब्दुल्लियां गांव में पीडीपी नेताओं के वाहन जाते देख पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। बाद में कोराटाना खुर्द, सुचेतगढ़ आदि पोस्टों और रिहायशी गांवों को निशाना बनाया। शाम चार बजे सुचेतगढ़ में एक घर में मोर्टार शेल गिरने से सात महिलाएं घायल हो गईं। छह महिलाएं एक ही परिवार की हैं। इन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को कानाचक के ललियाल गांव में गोलाबारी में घायल महिला रेशमा देवी को मढ़ अस्पताल से मंगलवार को जीएमसी में शिफ्ट किया गया। एलओसी पर नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ कराने की कोशिश के तहत सुबह दस बजे से शुरू गोलाबारी देर शाम तक जारी रही।

इस दौरान बाबा खोड़ी क्षेत्र में भारत की अग्रिम चौकियों (कलाल से झंगड़ सेक्टर तक) को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। कलसिया, भवानी, नभ, सेर, कड़ाली, सरया झंगड़ में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागने के अलावा छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग किया गया। इससे सीमांत ग्रामीण एक बार फिर दहशत में आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed