{"_id":"681ce872b7563eb92d099485","slug":"ceasefire-violation-rs-six-lakh-relief-to-families-of-those-killed-in-poonch-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceasefire Violation: पुंछ में मृतकों के परिवारों को 6-6 लाख की राहत, गंभीर घायलों को मिलेंगे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ceasefire Violation: पुंछ में मृतकों के परिवारों को 6-6 लाख की राहत, गंभीर घायलों को मिलेंगे 50 हजार रुपये
Thu, 08 May 2025 10:56 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 08 May 2025 10:56 PM IST
सार
डीसी विकास कुंडल ने कहा कि पीड़ितों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित मानदंडों के अनुसार राहत प्रदान की गई है। उन्होंने जनकल्याण के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई गोलाबारी में तबाह हुआ घर
- फोटो : बसित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला प्रशासन ने पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित हुए परिवारों को राहत राशि देने की घोषणा की है। मृतकों के परिवारों को छह-छह लाख रुपये की राहत दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। यह अनुग्रह राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के फंड से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
डीसी विकास कुंडल ने कहा कि पीड़ितों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित मानदंडों के अनुसार राहत प्रदान की गई है। उन्होंने जनकल्याण के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। डीसी ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए सभी आवश्यक सहायता जारी रहेगी। जिला प्रशासन स्थिति की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है। स्थानीय निवासियों की रक्षा के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन