फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation

पाकिस्तान ने पुंछ में फिर दागे गोले, नौशेरा में स्नाइपर शॉट से जवान जख्मी

विज्ञापन
ceasefire violation
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन अपनी चौकियों राजा, बोधिया आदि से कसबा, कीरनी व डोकरी सेक्टर में गोलाबारी की। सैन्य चौकियों के साथ ही करीब आधा दर्जन गांवों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सीमा पर घंटों मोर्टार से गोलाबारी की, जिसकी आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी ओर नौशेरा के कलाल सेक्टर में शाम लगभग चार बजे पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर शॉट में सेना का एक जवान वैभव घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हवाई मार्ग उधमपुर के बेस अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन देर शाम करीब 5.15 बजे कसबा, कीरनी के साथ ही डोगरी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू कर दी। इसका सेना की तरफ से भी जवाब दिया गया। इस बीच शाम 7.10 बजे पाकिस्तानी सेना ने मनकोट व मेंढर में गोलीबारी शुरू कर दी। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार दोपहर को भी पाकिस्तानी सेना ने इन्हीं क्षेत्रों में कई घंटे तक गोलाबारी की थी। गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे कसबा, कीरनी, माल्टी, बनवत, डोकरी, मदारी और बांडी चेचियां जैसे इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की इस हरकत के पीछे काफी समय से नियंत्रण रेखा के उस पार डेरा डाले कोरोना संक्रमित आतंकियों को इस तरफ घुसपैठ कराने का प्रयास है। क्योंकि कई संक्रमित आतंकियों की हालत काफी नाजुक है। जो पाकिस्तानी सेना के लिए सरदर्द बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed