{"_id":"5d411f858ebc3e6c990bcc65","slug":"ceasefire-violation-in-nowshera-sector-tuesday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की नापाक हरकत जारी, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की नापाक हरकत जारी, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब, एक महिला की मौत
Wed, 31 Jul 2019 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
सेना के जवान
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। बुधवार रात पाक सेना ने भारतीय सीमा की ओर गोलीबारी की। इतना ही नहीं सीमा पार से कई मोर्टार भी दागे गए। बांदीपुरा के गुरेज इलाके में क्रॉस-एलओसी गोलाबारी में एक महिला और स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। जिसने बुधवार सुबह श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
J&K: One woman who was injured in shelling by Pakistan yesterday along Line of Control (LoC) in Gurez sector, succumbed to her injuries today.
— ANI (@ANI) July 31, 2019विज्ञापन
भारतीय सेना पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान सेना द्वारा लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग के घायल कर्मचारी का इलाज चल रहा है। एलओसी पर फायरिंग से गुरेज सेक्टर में दहशत फैल गई, इलाके में इंटरनेट सुविधा को बंद कर दी गई हैं। जम्मू और कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन में चार नागरिक घायल हो गए हैं। फिलहाल सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन